रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। दक्षिण एशियाई जू-जित्सू चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी क्षितिज सिंह का बुधवार को रुद्रपुर में भव्य स्वागत किया गया। जिला जू-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ सहित युवाओं ने 'भारत माता की जय' के नारों के बीच उनका अभिनंदन किया। इस दौरान क्षितिज को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई गई और ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महासचिव ऋषिपाल भारती, उद्योगपति महेश ठाकुर, एशियाई खिलाड़ी कृष्ण साना समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा कि क्षितिज ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कोच ऋषिपाल भारती के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्य कोच ऋषिपाल भारती ने बताया कि श्रीलंका ...