कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। हापुड़ में 1 से 5 अप्रैल के बीच अंडर-19 राज्यस्तरीय पुरुष और महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें 60-65 किलोग्राम भारवर्ग में पलक शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर बुधवार को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह व बॉक्सिंग कोच कल्पना की देखरेख में पलक शुक्ला के साथ ही अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने कहा प्रतियोगिता के दौरान पलक ने बेहतरीन तकनीक, संतुलन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने दमदार प्रदर्शन की बदौलत स्वर्ण पदक जीता। अब पलक शुक्ला की नजर राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर है जो 13 से 20 अप्रैल के बीच गुवाहाटी में आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.