चंदौली, जनवरी 30 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चंदौली जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी आयुषी सिंह ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वर्ष 2026 में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर उन्होंने जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। आयुषी सिंह का पांच वर्षों से लगातार सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना खेल जगत के लिए गर्व की बात है। शहाबगंज विकास खंड के विशुनपुरा गांव निवासी आयुषी सिंह नागपुर में 19 से 22 जनवरी तक आयोजित 33वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश महिला टेनिस बाल क्रिकेट टीम का हिस्सा रहीं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर जिला टेनिस बाल क्रिकेट संघ चंदौली के अध्यक्ष विजय कुमार भारती ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.