रुद्रपुर, मई 10 -- रुद्रपुर। श्रीलंका में आयोजित थर्ड साउथ एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले होनहार खिलाड़ी क्षितिज सिंह को मेयर विकास शर्मा ने अपने आवास पर सम्मानित किया। जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के महासचिव एवं कोच ऋषिपाल भारती ने बताया कि क्षितिज ने एडल्ट वर्ग के 85 किलोग्राम भार वर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान श्रीलंका के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं टीम इवेंट डुओ शो मिक्स्ड स्पर्धा में हल्द्वानी की खिलाड़ी श्रीपर्णा जोशी के साथ शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक भी अपने नाम किया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि क्षितिज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर रुद्रपुर, उत्तराखंड और पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस दौरान समाजसेवी बिट्टू शर्मा, पार्षद चिराग क...