स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाएगी श्री श्याम भक्त मंडली
धनबाद, मई 18 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डिगवाडीह श्री श्याम भक्त मंडली की ओर से स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को डिगवाडीह में श्री श्याम भक्त मंडल की बैठक हुई। इसमें तीन दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा तय की गई। मंडली के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर बाबा का विशेष कीर्तन, भजन संध्या, अखंड ज्योत, निशान यात्रा और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा सहित अन्य प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में मुरारी गुप्ता, उमाशंकर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अर्जुन तायल, पिंटू अग्रवाल, राज जिंदल, अजय तायल, आदित्य जिंदल, मुंशी राम गुप्ता, रामनिवास अग्रवाल, भोलानाथ मित्तल आदि थे। यह भी पढ़ें- डिगवाडीह श्री श्याम भक्त मंडली ने स्वर्ण जयंती महोत्सव की तैयारी को लेकर की बैठक य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.