हरिद्वार, अक्टूबर 2 -- सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती महानगर कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में भेल स्वर्ण जयंती पार्क में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल, राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। दोनों महापुरुषों का आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मौके पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा, तेलू राम प्रधान, दिनेश पुंडीर, अनिल भास्कर, कैलाश प्रधान, बीएस तेजियन, आरपीएल वर्मा, अरविंद चंचल, रविंदर धीमान, सतपाल शास्त्री, बीपीएस तेजियन, सीपी सिंह, अरु...