स्वर्ण जयंती पार्क के बाहर कैमरे लगाने की मांग
गाज़ियाबाद, जून 25 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के चारों ओर लोगों ने कैमरे लगाने की मांग की है। इंदिरापुरम आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा को पत्र भेजा है। फेडरेशन के महासचिव सुदर्शन अवस्थी ने बताया कि पार्क आसपास की सड़कों पर अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। आए दिन बदमाश फोन या चेन छीन लेते हैं। लगातार वाहन भी चोरी हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कैमरे न होने कम ही मामलों में बदमाश पकड़े जाते हैं। ऐसे में लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। कैमरे लगने से न सिर्फ बदमाश पकड़े जाएंगे बल्कि वारदात में भी कमी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.