अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रही, जिससे लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 6:25 बजे 33 केवी सब स्टेशन बाराद्वारी में फॉल्ट आने के बाद सरसौल फीडर से जुड़े क्षेत्रों की सप्लाई बाधित हो गई। इस फॉल्ट का असर रघुवीरपुरी व आसपास के क्षेत्रों में पड़ा। उधर, कुलदीप विहार, स्वर्ण जयंती नगर सहित कई कॉलोनियों में सुबह आठ बजे से दोपहर तक बिजली नहीं रही। अवंतिका कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक कई बार बिजली आती-जाती रही, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हुए। जलालपुर क्षेत्र में भी लंबे समय तक बिजली गुल रहने की शिकायत सामने आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के दौरान बिजली घर पर कई बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। गर्मी के बी...