स्वर्ण जंयती वर्ष के रूप में भव्य तरीके से लगेगा शहीद मेला
हापुड़, अप्रैल 17 -- स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति की वार्षिक बैठक में समिति के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। व्यापारी नेता ललित अग्रवाल छावनी वालों को लगातार 12वीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जबकि मुकुल त्यागी एडवोकेट को फिर से महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गईं। मुकुल त्यागी एडवोकेट को समिति का महामंत्री बनाया गया, जबकि आशुतोष आजाद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि जनपद हापुड़ में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध शहीद मेला इस वर्ष अपने 50 वर्ष पूरे कर रहा है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए इस बार मेले को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.