पिथौरागढ़, फरवरी 21 -- पिथौरागढ़ नगर से लगे पपदेव निवासी स्वर्ण कारोबारी माणिक वर्मा (43) के निधन से स्वर्णकार संघ में शोक व्याप्त है। शनिवार को पुराना बाजार में स्वर्ण कारोबारियों ने शोक सभा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान व्यापारियों ने शोक में आधे दिन तक अपनी-अपनी दुकानें भी बंद रखीं। सुनील वर्मा ने बताया कि माणिक वर्मा का हल्द्वानी में इलाज चल रहा था। बीते रोज उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली है। उनके निधन पर अमन वर्मा, आनंद वर्मा, गजेन्द्र वर्मा, योगेश वर्मा, गौरव वर्मा, सचिन वर्मा, ललित वर्मा, यश वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, नवीन चौधरी आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.