छपरा, अप्रैल 3 -- अमनौर। अमनौर पुलिस ने स्वर्ण आभूषण छिनतई मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही छिनतई किए गए करीब 51 ग्राम सोना जैसा आभूषण भी बरामद किया गया है। मालूम हो कि 16 फरवरी को अमनौर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक महिला से सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया था। इसके बाद 10 मार्च 2026 को अमनौर बाजार सहित तरैया, मशरक और दाउदपुर थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं। इस संबंध में अमनौर थाना कांड संख्या-56/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सारण एसपी के निर्देश और मढ़ौरा एसडीपीओ नरेश पासवान के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने मामले की जांच शुरू की। मानवीय सूचना, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवा...