गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम देश के भाग्य को बदलने का काम करेगा। नारी जब कोई जिम्मेदारी संभालती हैं तो संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए वह जी-जान से जुट जाती है। उक्त बातें एसवीएम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा उपाध्याय ने सर्किट हाउस गोरखपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि इस कानून से देश की नारी शक्ति में बहुत बड़ा विश्वास पैदा होगा। देश के लिये काम करने का जज्बा, देश को आगे बढ़ाने की शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के अनुसार वैश्विक नेशनल लेजिस्लेटिव बॉडी में महिलाओं का औसत प्रतिनिधित्व 24 प्रतिशत है जबकि भारत की संसद लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करीब 15 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की बताई खूबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.