स्वर्णिम दुग्धामृत समागम में बताई नई तकनीकें
बरेली, अगस्त 20 -- बरेली। दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 20 आईवीआरआई के स्वामी विवेकानन्द सभागार में 'स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम का आयोजन किया हुआ। मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय दुग्धशाला विकास अधिकारी नत्थू सिंह ने बताया कि डेयरी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी, स्वदेशी उन्नत गोवंश, समृद्ध निवेश, सुरक्षित भविष्य खुशहाल उत्तर प्रदेश को बढ़ावा देने को यह आयोजन हो रहा है। कार्यशाला में बरेली, मुरादाबाद व लखनऊ मंडल के किसानों, दुग्ध उत्पादकों, दुग्ध उद्यामियों, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के लाभार्थियों को नई तकनीक एवं जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.