स्वर्णिम इतिहास रच लौटीं झारखंड की बेटियों का हॉकी स्टिक उठाकर चैंपियन का ऑनर
रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में रविवार की सुबह का नजारा आम दिनों से अलग उत्साह और उमंग के माहौल में रंगा रहा। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में हॉकी के प्रशंसक, हॉकी झारखंड के पदाधिकारी और खिलाड़ी सहित चैंपियन बेटियों के परिजन बेसब्री से चैंपियनों का इंतजार कर रहे थे। ढोल-नगाड़े बजते रहे और भारत माता के जयकारे भी लगते रहे। सुबह 9 बजे जब हॉकी की चैंपियन बेटियां सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो सभी ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया। 44 साल बाद एशियाई खेल में भारत को हॉकी में महिला टीम ने स्वर्ण पदक दिलाया है। इस टीम में झारखंड की ये चार बेटियां भी शामिल थीं। सबसे भावुक पल वह था, जब चारों खिलाड़ियों ने अपने परिजनों से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने अपने माता-पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.