जमशेदपुर, मई 3 -- जमशेदपुर। रविवार सुबह डोबो पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी में हजारों मृत मछलियां पाई गईं। मछुआरे जब मछली मारने पहुंचे तो बिना जाल के ही मृत मछलियां हाथ लग गईं। स्थानीय विधायक सरयू राय ने मौके पर पहुंचकर कहा कि पास के सीवेज नाले से दूषित पदार्थ नदी में मिल रहा है, जिससे मछलियां मर रही हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टाटा स्टील और नगर निगम से उचित जांच कर जनता को कारण बताने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.