आदित्यपुर, जुलाई 21 -- चांडिल, संवाददाता। सात सूत्री मांगों को लेकर विस्थापितों का एक प्रतिनिधिमंडल अंबिका यादव के नेतृत्व में स्वर्णरेखा परियोजना के अपर निदेशक से मिला तथा मांगपत्र सौंपा। सौंपे गये मांगपत्र में 1990 के पुनर्वास नीति में नौकरियों में विस्थापितों के लिए दी जाने वाली आरक्षण की सुविधा को बहाल करने की मांग , अपर निदेशक कार्यालय एवं पुनर्वास कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए, चांडिल डैम में अनावश्यक जल भंडारण नहीं होने और विस्थापितों चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में 50 प्रतिशत का आरक्षण देने की मांग की गई है। इनके अलावा पालना जलाशय से घोड़ानेगी गांव तक पटवन की सुविधा , 177 आरएल पैकेज का भुगतान व्यवस्थित ढंग से करने, परियोजना के रिक्त पदों पर विस्थापितों का नियुक्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। अंबिका यादव ने बताया कि ड...