स्वर्णरेखा नदी से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर, मई 21 -- मानगो थाना अंतर्गत अकाली छठ घाट के पास स्वर्णरेखा नदी से गुरुवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया जहां शव को रखा गया है। मृतक ने अपने दोनों हाथ में चप्पल पहन रखी थी जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में तैरने का प्रयास कर रहा था और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि शव देखकर प्रतीत होता है कि वह 5 से 6 दिन पुरानी है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.