घाटशिला, अप्रैल 21 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पानीपोड़ा गांव में उस वक्त फिरसे हलचल तेज हो गई जब स्वर्णरेखा नदी के तट पर सेना की एक विशेष टीम बम निस्तारण के लिए पहुँची। मिली जानकारी के अनुसार, सेना के विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र में मिले पुराने जीवित बमों को नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट करने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई थी। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए टीम ने धमाके के लिए आवश्यक सभी तकनीकी प्रक्रियाएं और गड्ढे खोदने जैसे सुरक्षा घेरे तैयार कर लिए थे, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान न हो। हालांकि, मंगलवार को होने वाला यह सुनियोजित विस्फोट अंतिम समय पर टाल दिया गया। बताया जा रहा है कि सेना की टीम पूरी तरह तैयार थी, लेकिन संबंधित विभाग और उच्चाधिकारियों की ओर से विस्फोट की अंतिम अनुमति नहीं मिल पाने क...