घाटशिला, अप्रैल 22 -- बहरागोड़ा।पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपाड़ा गांव में पिछले एक सप्ताह से पसरा सन्नाटा और दहशत का माहौल बुधवार सुबह समाप्त हो गया। वहीं स्वर्णरेखा नदी के तट पर दूसरी बार मिले एक विशालकाय बम को भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने बेहद सुरक्षित और पेशेवर तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया। बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे जैसे ही बम को डिफ्यूज किया गया, पूरा इलाका लगभग 3 किलोमीटर तक कि दायरे में धमाके की गूंज के साथ सुरक्षित घोषित कर दिया गया।नदी किनारे विशालकाय बम मिलने की खबर के बाद से ही पानीपाड़ा और आसपास के गांवों में डर का माहौल था। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा : स्वर्णरेखा नदी पर बम निष्क्रिय की तैयारी पूरी, उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार ग्रामीणों ने डर के मारे नदी की ओर जाना बंद कर दिया था। स्...