स्वर्णरेखा घाट पर महातर्पण, अज्ञात पितरों को दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- आश्विन कृष्ण अष्टमी पर शनिवार को धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ की ओर से मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर सामूहिक नि:शुल्क महातर्पण का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे से शुरू हुए अनुष्ठान में उन अज्ञात और असहाय पितरों के निमित्त तर्पण किया गया, जिनके परिवार में वर्तमान समय में तर्पण करने वाला कोई नहीं है। 101 आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ सामूहिक तर्पण कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वर्णरेखा घाट पहुंचे और अपने पितरों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महासंघ के अध्यक्ष पं. बिपिन झा ने बताया कि संस्था पिछले 16 वर्षों से धर्म की रक्षा और सनातन परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन नि:शुल्क करती आ रही है। कार्यक्रम का पूरा खर्च महासंघ वहन करता है। महासंघ के प्रवक्ता मुन्ना पांडेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.