जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- विधानसभा में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की ओर से नदी प्रबंधन योजनाओं को सार्वजनिक करने और प्राथमिकता के तौर पर लागू करने की मांग पर राज्य सरकार ने विस्तृत जवाब दिया। सरकार ने बताया कि नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के तहत पांच राज्यों के 62 शहरों के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (यूआरएमपी) तैयार किया जा रहा है। झारखंड में प्रथम चरण में रांची, धनबाद, चास, आदित्यपुर और साहेबगंज-राजमहल को चुना गया है। सरयू राय ने स्वर्णरेखा और खरकई नदी तट पर बसे रांची और जमशेदपुर शहरों के लिए बनी योजनाओं को सार्वजनिक करने की मांग की थी। सरकार ने बताया कि यूआरएमपी तैयार करने का काम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) और उसके नॉलेज पार्टनर अल्लुवीयम इंडिया को सौंपा गया है। राज्य सरकार ने कहा कि झारखंड के 14 शहर रांची, धनबा...