बलिया, मई 12 -- बेल्थरारोड। स्वर्णकार समाज की ओर से नगर के मैरिज हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेघावियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हाई स्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले के टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाली समाज की सपना वर्मा, इंडियन बैंक में सीएसए पद पर चयनित मोनल वर्मा और ग्रामीण बैंक में अधिकारी पद पर चयनित शिवम वर्मा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत उसकी शिक्षित, जागरूक और संघर्षशील युवा पीढ़ी होती है। कहा कि संगठन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक पहल करता रहेगा। यह भी पढ़ें- प्रेरणा एवं सम्मान समारोह में 105 मेधावियों को किया गया सम्मानित इस मौके पर म...