जौनपुर, जनवरी 29 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर के सद्भावना पुल रोड स्थिति 91.6 गोल्ड पैलेस के परिसर में आयोजित बैठक में स्वर्णकार समाज ट्रस्ट की स्थापना की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में यह पहल की गई। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों की घोषणा की गई तथा सभी नवनियुक्त सदस्यों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक नन्हेलाल वर्मा ने स्वर्णकार समाज के धर्मशाला निर्माण के लिए सामर्थ्यवान लोगों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने नगर से सटे क्षेत्र में एक से डेढ़ बीघा जमीन तलाश करने बात बैठक में कहीं। वहीं संरक्षक मंडल में दिनेश सेठ, विमल सेठ, विवेक सेठ (मोनू ) मानिकचंद सेठ, अशोक सेठ, चंद्रप्रताप सोनी, मुन्नालाल सेठ को शामिल किया गया। अध्यक्ष राजकुमार सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत सेठ, उपाध्य...