रामगढ़, अप्रैल 16 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज और ज्वेलर्स एसोसिएशन, रामगढ़ जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को लोहार टोला स्थित जिलाध्यक्ष शंकर वर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं शंकर वर्मा ने की, जिसमें समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गई। इसमें पप्पू सोनी को महामंत्री, उदय स्वर्णकार को उपाध्यक्ष, महेंद्र सोनी को संरक्षक, जवाहर प्रसाद वर्मा को उपसचिव, राजू सोनी को कोषाध्यक्ष, रोशन प्रसाद को उपकोषाध्यक्ष, राधेश्याम साव को संगठन मंत्री, विष्णु सोनी को मुख्य सलाहकार और राजेश मधुकर को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शंकर वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- कायस्थ महासभा की बैठक मे...