स्वर्णकार समागम 11 को रवींद्रालय में होगा
लखनऊ, अप्रैल 9 -- राजनीतिक भागीदारी व स्वर्णकला बोर्ड गठन जैसी मांगों को लेकर 11 अप्रैल को चारबाग स्थित रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह में स्वर्णकार व्यापारी स्नेह मिलन व सोनार समागम का आयोजन किया जाएगा। प्रेस क्लब में सोनार समागम के आयोजक मनीष वर्मा ने गुरुवार को कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी समाज को राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने जनसंख्या के अनुपात में स्वर्णकार समाज को पंचायत, नगर निकाय, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में टिकट दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर स्वर्णकारों पर हो रहे पुलिसियां उत्पीड़न का मामला भी उठा। इस दौरान बन्नू, कमलेश रस्तोगी, शिव शंकर वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, पंकज वर्मा, कुंदन वर्मा समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.