भदोही, मई 15 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वर्णकार संघ भदोही ने संगठन के प्रति निष्ठा और कर्मठता को देखते हुए गिराई निवासी वीरेंद्र सोनी को गोपीगंज का नगर अध्यक्ष बनाया है। साथ ही ज्ञानपुर रोड निवासी सूरज सोनी को महामंत्री नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र स्वर्णकार संघ भदोही के जिलाध्यक्ष लोकेश सेठ (इलू) की ओर से जारी किया गया है। पत्र में आशा जताई गई है कि वीरेंद्र एवं सूरज सोनी पद की गरिमा और संघ के विकास के लिए अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय आभूषण कारोबारियों के लिए ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में मिलकर समस्या से लड़ने का काम किया जाएगा। साथ ही समाज की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...