वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उप्र स्वर्णकार संघ की ओर से रविवार को पराड़कर भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने कहा कि गांव, कस्बा या शहर कहीं भी स्वर्णकार समाज सुरक्षित नहीं है। अब समाज को अपने व्यावसायिक, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा।उन्होंने कहा कि अगर हालात नहीं बदले तो 2027 के विधानसभा चुनाव में समाज खुद अपने प्रत्याशी उतारकर राजनीतिक जवाब देगा। स्वर्णकार समाज को राजनीतिक रूप से एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि लूट, चोरी, डकैती और उचक्कागिरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी चुप हैं। स्वर्णकार समाज वर्षों से हो रही अनदेखी और बढ़ती आपराधिक घटनाओं से नाराज है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाशंकर सेठ ने की। इस अवसर पर जिला इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.