कोडरमा, अप्रैल 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के स्वर्णकार मोहल्ला में टंकी निर्माण को लेकर विवाद के बीच बुधवार को अंचल अधिकारी सारांश जैन जांच के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप था कि पानी की टंकी सड़क पर बनाई जा रही है। जांच के दौरान अंचल अधिकारी ने पाया कि निर्माण में दो नाबालिग से मजदूरी कराई जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत सीडब्लूसी को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी कोडरमा नरेंद्र कुमार सिंह एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कोडरमा अभिनय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों बाल मजदूरों को वहां से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है तथा बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...