स्वर्णकार एवं सर्राफ संघ की बैठक आज
कुशीनगर, मई 14 -- कुशीनगर। स्वर्णकार एवं सर्राफ संघ पडरौना की ओर से गुरुवार को गंगीराम मंदिर परिसर में सायं 5 बजे स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों, कारीगरों व छोटे दुकानदारों की बैठक बुलाई गई है। संघ के अध्यक्ष दुर्गा सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े लोगों में चिंता का माहौल है और व्यापार पर संभावित प्रभाव को लेकर चर्चा की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोना-चांदी का कारोबार केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका का माध्यम है। ऐसे में व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों को एकजुट होकर अपने विचार रखने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना नहीं खरीदने संबंधी अपील के विरोध में स्वर्णकार समाज ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर अनोखा प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.