औरंगाबाद, जनवरी 28 -- दाउदनगर स्वर्णकार आभूषण व्यवसायी संघ की बैठक लक्ष्मी भवन में संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दाउदनगर के सभी स्वर्णाभूषण व्यवसायी अपनी-अपनी जेवर की दुकानों को संध्या 7:30 बजे से 8:00 बजे के बीच हर हाल में बंद करेंगे। बैठक में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों के साथ उत्पन्न होने वाले विवादों पर भी चर्चा की गई। इस क्रम में निर्णय लिया गया कि सभी दुकानों में संस्था की ओर से उपलब्ध कराया गया एक पोस्टर चिपकाया जाएगा, जिसमें ग्राहकों से मास्क, हेलमेट और बुर्का हटाने का अनुरोध अंकित रहेगा।इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रत्येक मंगलवार को सभी जेवर की दुकानें बंद रहेंगी। बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि ग्राहक जितनी राशि देकर जेवर खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.