स्वर्गीय ज्योति प्रकाश की मनाई गई 30वीं पुण्यतिथि
पलामू, मई 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के प्रख्यात व्यवसायी एवं समाजसेवी स्वर्गीय ज्योति प्रकाश की 30वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को चियांकी स्थित ज्योति प्रकाश महिला बीएड कॉलेज एवं हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस क्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परिवारजनों एवं गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनकी पत्नी द्रौपदी देवी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। छोटे पुत्र ज्ञान शंकर ने कहा कि स्वर्गीय ज्योति प्रकाश का जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहा। परिवार आगे भी उनके आदर्शों पर चलते हुए समाजहित में कार्य करता रहेगा। यह भी पढ़ें- स्वर्गीय ज्योति प्रकाश की पुण्यतिथि आज, अर्पित की जाएगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.