पलामू, मई 28 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महती भूमिका निभाने वाले प्रखर व्यवसायी स्वर्गीय ज्योति प्रकाश की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई जाएगी। उनके प्रयास से खड़ा हुए विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व शहरवासी उन्हे याद करने की तैयारी की है। साहित्य, शिक्षा और शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए बुद्धिजीवियों ने बताया कि ज्योति बाबू केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पलामू की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक थे। स्वर्गीय प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्रा की डायरी में उल्लेख है कि ज्योति प्रकाश ने ऐसे दौर में पलामू को सांस्कृतिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया, जब आधुनिक संचार और संसाधनों का अभाव था। उनके प्रयासों से उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, गिरिजा देवी, किशन महाराज, सितारा देवी और निर...