स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल 12 जून से
रांची, जून 12 -- रांची। स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से रेलवे कॉलोनी पानी टंकी ए-टाइप ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग लेंगी, जिनमें जिले एवं अन्य जिलों की प्रतिभाशाली टीमें शामिल होंगी। विजेता टीम को 14,000 रुपये नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह तथा उपविजेता टीम को 6,000 रुपये नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। अयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं से टूर्नामेंट में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। श्री श्री मां काली मंदिर एवं शिव मंदिर समिति ट्रस्ट के संरक्षक रोशन सिंह प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.