मेरठ, मई 17 -- ऐतिहासिक चर्च में रविवार को कैथोलिक ईसाई समाज द्वारा ने प्रभु यीशु मसीह का स्वर्गारोहण पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सभी ने सुख-शांति और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। फादर वलेरियन पिंटो ने बताया कि ईसाई मान्यता के अनुसार प्रभु यीशु मसीह पुनर्जीवित होने के बाद 40 दिनों तक अपने शिष्यों के बीच रहे और प्रेम, सेवा व मानवता का संदेश देने के बाद स्वर्गारोहण कर गए। इसी की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। समारोह के दौरान 10 बच्चों ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया, जबकि 28 श्रद्धालुओं ने कन्फर्मेशन संस्कार प्राप्त कर अपने धार्मिक विश्वास को मजबूत करने का संकल्प लिया। फादर ने कहा कि यह संस्कार व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से स...