प्रयागराज, मार्च 8 -- महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की ओर से संचालित महिला स्वावलंबन केन्द्र में रविवार को महिला दिवस पर सांस्कृतिक व वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गंगा गुरुकुलम् महिला स्वावलंबन केंद्र की प्रशिक्षुओं ने भी भाग लिया। मुख्य अतिथि रंजना कक्कड़ ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी रखने, शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने तथा निरंतर सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वावलंबन केन्द्र से प्रशिक्षित एवं स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनीं जोया खान, कुमारी शिवानी तथा जूही सक्सेना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय सचिव कृष्णा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता व महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अल्पना डे, पतंजलि ऋषिकुल के प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.