बागपत, मार्च 29 -- बागपत। जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केन्द्र के तत्वावधान में यूपीसीडा इंडस्ट्रीज में उपायुक्त उद्योग प्रशासनिक भवन में शनिवार को स्वरोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में प्रशिक्षकों ने युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दीं। उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी ने युवाओं को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न ऋण एवं प्रशिक्षण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। मेले में उपस्थित अधिकारियों ने युवाओं की समस्याएं सुनीं। उनके समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वरोजगार के जरिए अपने गांव में ही रोजगार सृजित करने का संकल्प लिया। इस दौरान इच्छुक लाभार्थियों...