स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों को मिलेगा उपकरण
मऊ, मई 17 -- मऊ, संवाददाता। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा दोना पत्तल बनाने वाले अभ्यर्थियों को मोटराइज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीन एवं पापकार्न बनाने वाले भूर्जी समाज के परम्परागत एवं स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगारों को नि:शुल्क उपकरण दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र 30 मई तक upkvib.gov.in पर ऑन लाईन आवेदन कर सकते हैं।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि आवेदन के लिए एक फोटो आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति और अपने ग्राम प्रधान अथवा नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष से उक्त कार्य करने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.