स्वरोजगार प्रोत्साहन पर लगेगा एक दिवसीय शिविर
पाकुड़, मई 8 -- पाकुड़। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र द्वारा जानकारी दी गई कि उद्योग विभाग अंतर्गत प्रबंध निदेशक जिडको रांची के निर्देशानुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीएमएफएमई योजना विषय पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जागरूकता शिविर दिनांक 14 मई 2026 को जिला उद्योग केन्द्र, पाकुड़ के कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में जिले के उद्यमियों, व्यवसायियों एवं इकाइयों को पीएमएफएमई योजना से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, लाभों एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। शिविर के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा तथा स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना से संबंधित आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.