शाहजहांपुर, मार्च 21 -- पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चार माह के सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उद्योग निदेशालय उत्तर प्रदेश, कानपुर की ओर से संचालित इस योजना के तहत अभ्यर्थियों का जूनियर हाई स्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in के माध्यम से की जा रही है। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास जूनियर हाई स्कूल प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक में बचत खाता होना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...