स्वरोजगार को चार माह प्रशिक्षण को करें आवेदन
भदोही, सितम्बर 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति जनजाति के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उन्हें रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में चार माह सामूहिक प्रशिक्षण संचालित होगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कुल चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें एक माह का सैद्धान्तिक तथा तीन माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल होगा। प्रशिक्षण में प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को 1,250 प्रतिमाह, अर्थात कुल 5,000 की धनराशि देय होगी, जिसमें जलपान एवं यात्रा भत्ता की धनराशि सम्मिलित है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए मोबाइल रिपेयरिंग ट्रेड तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए ब्यूटी पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.