स्वरोजगार के 101 विकल्पों में ब्यूटीपार्लर सबसे पसंदीदा
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड विभाग की ओर से संचालित स्वरोजगार योजनाओं में ब्यूटीपार्लर का कारोबार युवतियों और महिलाओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। विभाग 101 से अधिक प्रकार के छोटे व्यवसायों के लिए आर्थिक सहायता और अनुदान देता है। पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में 40 प्रोजेक्ट को अनुदान देने का लक्ष्य मिला था, जिसमें से 35 महिलाओं और युवतियों ने ब्यूटीपार्लर खोलने के लिए आवेदन कर लाभ लिया। वहीं महज पांच ने अन्य में लाभ प्राप्त किया।
ब्यूटीपार्लर व्यवसाय की बढ़ती मांग जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी जवाहर लाल यादव के मुताबिक ब्यूटीपार्लर व्यवसाय कम लागत में शुरू होने वाला और तेजी से आय देने वाला स्वरोजगार है। गांव हो या शहर वर्तमान में ब्यूटीपार्लर की मांग बढ़ी है। आम दिनों के अलावा शादियों में दुल्हन व अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.