स्वरोजगार के लिये आवेदन आमंत्रित
कुशीनगर, मई 28 -- कुशीनगर। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों व पारंपरिक कारीगरों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष आयु के पात्र अभ्यर्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिये बैंक के माध्यम से अधिकतम 10 लाख तक का ऋण आसान ब्याज दर पर मिलेगा। सामान्य वर्ग के पुरुषों को 10 प्रतिशत तथा महिलाओं व आरक्षित वर्ग को 5 प्रतिशत अंशदान देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.