आजमगढ़, जनवरी 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को हरिऔध कला केंद्र में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत मेगा क्रेडिट कैंप का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब तक लगभग छह हजार युवाओं ने योजना के तहत आवेदन किया है। इनमें से लगभग 28 सौ युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृत किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में ही तीन सौ लाभार्थियों का लोन स्वीकृत किया गया। स्वीकृत ऋण राशि का दस प्रतिशत (मार्जिन मनी) आवेदक के खाते में होना अनिवार्य है। यदि पांच लाख का ऋण लेना है, तो उसके लिए 50 हजार रुपये खाते में होने चाहिए। इसके बाद ही ऋण की राशि वितरित की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी के लाभार्थी मनीष कुमार को 4.5 लाख, आद्या शंकर सिंह को 4.5 लाख, संगीता को 4.5 लाख, अभिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.