जहानाबाद, मार्च 12 -- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत पांच आवेदकों को दिए गए 32.75 लाख रूपये के लोन अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत ऋण वितरण कैंप का आयोजन इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कुल पांच आवेदकों को 32.75 लाख रूपया की ऋण स्वीकृति प्रदान की गई तथा 01 आवेदक को 5.70 लाख रूपया का ऋण वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत कुल 10 आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया, जिसमें 37.06 लाख रूपया की राशि सन्निहित है। अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभुको...