स्वरोजगार के लिए दिव्यांग महिला को सिलाई मशीन आवंटित
देवघर, जून 27 -- मधुपुर , प्रतिनिधि। अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से प्रदत्त और लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सौजन्य से ग्राम धामनी निवासी बोलने में असमर्थ दिव्यांग मुनिया देवी को स्वरोजगार के उद्देश्य से सिलाई मशीन प्रदान की गई। यह सेवा कार्य पीएमजेएफ डॉ. अरुण गुटगुटिया के हाथों उनके आवास पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. अरुण गुटगुटिया ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं है। लायंस क्लब अध्यक्ष प्रेम पाठक ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास किसी परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। सेवा ही लायंस क्लब की पहचान है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष सुमंत गुटगुटिया, सचिव विजय आनंद लच्छीरामका, सह सचिव राजेश तिवारी, दीपक जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.