स्वरोजगार के लिए दिव्यांगजनों को मिलेगी अनुदान की सुविधा
चंदौली, जुलाई 8 -- चंदौली, संवाददाता । उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन पुनर्वासन के लिए दुकान निर्माण एवं दुकान संचालन योजना चलायी जा रही है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। योजना में खोखा, गुमटी या हाथ ठेला खरीदने के लिए पात्र दिव्यांगों को 10 हजार की धनराशि स्वीकृत की जाएगी। प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि योजना के तहत स्वीकृत की जाने वाली 10 हजार की राशि में Rs.7,500 की धनराशि चार प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ऋण के रूप में लाभार्थी को दी जाएगी। जबकि शेष 2,500 की धनराशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र दिव्यांगजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विभिन्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसमें आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.