स्वरोजगार के लिए जरुरतमंद को दिया फल-जूस का ठेला
मऊ, मई 25 -- मऊ, संवाददाता। इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में एक अत्यंत विशाल, प्रेरणादायी एवं हृदयस्पर्शी सेवा प्रोजेक्ट संपन्न हुआ। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक अत्यंत निर्धन एवं जरूरतमंद व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार के लिए फातिमा चौराहे के समीप एक फल-जूस का ठेला, फलों से भरी सामग्री तथा जूस बनाने की मशीन नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई, ताकि वह सम्मानपूर्वक अपना जीवनयापन कर सके और अपने परिवार का भरण-पोषण आत्मसम्मान के साथ कर पाए। क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा कि हमारे क्लब का मुख्य ध्येय सदैव जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब लोगों की सहायता करना है। इस अवसर पर क्लब की सचिव डॉ.अंजुला द्विवेदी, कोषाध्यक्ष डॉ.सुधा त्रिपाठी, निधि अग्रवाल, रितु अग्रवाल, मीना श्रीवास्तव, कीर्ति अग्रवाल, पूनम गुप्ता, शशि अग्रवाल सहित क्लब की अनेक सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.