रिषिकेष, अप्रैल 2 -- देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में 74 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में योजना की नोडल अधिकारी प्रो. अनीता तोमर ने कहा कि राज्य में युवाओं के लिए स्वरोजगार में वित्तीय सहयोग की योजनाएं चला रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मौजूदा प्रतिस्पर्धात्मक युग में सिर्फ डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि नवाचार, कौशल और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने उद्यमिता व्यक्तिगत उन्नति का माध्यम नहीं है, यह राष्ट्र के समग्र आर्थिक विकास का आधार भी है। जिला समन्वयक...