लोहरदगा, जुलाई 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला पशुपालन और सहकारिता विभाग, लोहरदगा और हिंडालको के सहयोग से मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत पेशरार प्रखंड के सनई और केरार पंचायत के लाभुकों के बीच स्वरोजगार के लिए 24 बकरियां और छह बकरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड पशुपालन अधिकारी और पशु चिकित्सक डा सत्यजय केरकेट्टा ने लाभुकों को पशुओं की समुचित देखभाल करने, समय-समय पर टीकाकरण कराने तथा वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन कर अपनी आय बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।हिंडालको यह भी पढ़ें- स्वरोजगार के लिए ग्रामीणों के बीच पशुधन वितरण के सीएसआर अधिकारी भास्कर सिन्हा ने कहा कि सरकार और कंपनी ग्रामीणों के विक...