स्वरोजगार और पोषण के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। न्यूट्रीशन सोसाइटी ऑफ इंडिया और स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सराय स्थित सफाली संस्थान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय 'स्थानीय एवं मौसमी फलों से विभिन्न उत्पाद निर्माण' था, जिसका उद्देश्य पोषण, संरक्षण तकनीक और स्वरोजगार को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रोफेसर डॉ. फारूक अली ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. शेफाली थीं। कार्यशाला में एसएम कॉलेज की इकोनॉमिक्स सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने भाग लिया। विशेषज्ञ विजया लक्ष्मी, शांति कुमारी और गुलअफशा परवीन ने प्रायोगिक प्रशिक्षण देते हुए फलों के संरक्षण और कम लागत में आकर्षक उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाई। मौके पर उषा कुमारी, पूजा कुमारी सहित कई शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.